लक्सा में ट्रांसजेंडर सुविधा युक्त आधुनिक शौचालय का लोकार्पण, समावेशी विकास की मिसाल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने लक्सा स्थित वार्ड नंबर 10 में नवनिर्मित आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। इस शौचालय की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग और विशेष सुविधा का प्रावधान किया गया है।

123

महापौर ने फीता काटकर इस शौचालय को आम जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी का निरंतर विकास हो रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लक्सा जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में इस तरह की सुविधा न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराएगी।

123

महापौर ने इसे स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सभी के लिए सुविधाजनक बनाना है। लोकार्पण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story