सीएम के आगमन के मद्देनजर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 और 15 अक्टूबर को वाराणसी आगमन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। चौकाघाट, लहुराबीर, मलदहिया से सिगरा इलाके में विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। 

- पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया से सिगरा तक ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित।


- लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन से विशेश्वरगंज तक ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित।
 

- अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तिराहा तक ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित।
 

- कैंट स्टेशन से रथयात्रा, BHU जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा का संचालन लहरतारा, मंडुवाडीह मार्ग से होगा।
 

- साजन तिराहा से आने वाले वाहनों को आकाशवाणी तिराहा से महमूरगंज होकर डायवर्ट किया जायेगा।
 

- मंडुवाडीह से महमूरगंज आने वाले वाहनों को ककरमत्ता-भिखारीपुर होकर भेजा जायेगा।
 

- सूजाबाद (पड़ाव) से अंधरापुल की तरफ जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा का संचालन दोपहर 12 बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित।
 

- मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी वाहनों का आवागमन वीवीआईपी मूवमेंट के समय बंद रहेगा।
 

- राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों का संचालन बंद।
 

- विशेषरगंज तिराहा से वीवीआईपी आगमन से 3 घंटे पूर्व से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हें गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

आवश्यकतानुसार बीएचयू, हरहुआ ओवरब्रिज, बावतपुर की तरफ से आने वाले रोजमर्रा व प्राइवेट बसों को हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसों को अण्डरपास चौराहा तक आने दिया जाएगा, फिर परमपुर-लोहता-चांदपुर होते हुए वापस किया जाएगा। यातायात पुलिस ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने एवं वीवीआईपी कार्यक्रम मार्ग में निकले उपरांत कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
 

हेल्पलाइन - ट्रैफिक कंट्रोल रूम - 917839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइन - 917317202020

BK Pathak
BK Pathak

21124 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story