सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन हाईअलर्ट, अभेद्य होगी सुरक्षा व्यवस्था, छतों व ड्रोन से निगरानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी आएंगे। सीएम नगर निगम की ओर से आयोजित पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मातहतों संग मीटिंग की। निर्देशित किया कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। जिन-जिन मार्गों से सीएम का काफिला गुजरेगा और कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन रहेगा। वहीं छतों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा ड्रोन के जरिये भी नजर रखी जाएगी। 

123

उन्होंने बताया कि वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को किसी भी बिंदु पर हल्के में न लें। पूर्व में हुई घटनाओं से सबक लेते हुए संभावित जोखिम का आंकलन कर पहले ही आवश्यक कदम उठाएं। सभी अधिकारी-कर्मचारी भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। भीड़ नियंत्रण के दौरान नो-टच पॉलिसी का पालन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल के पास अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कोई भी वाहन मार्ग पर खड़ा नहीं होगा। वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के दौरान मार्ग नो फ्लाई जोन रहेगा। ड्रोन समेत उड़ने वाली सभी वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी। कार्यक्रम स्थल पर पूरी चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके में विशेष निगरानी की जाएगी। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाकों में भवनों पर रूफ टॉप ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं ड्रोन के जरिये लगातार निगरानी होगी। सभी पुलिसकर्मी समय से ड्यूटी प्वाइंट पुर उपस्थित हो जाएं। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करें। ड्यूटी के दौरान आमजन से विनम्रता और शालीनता के साथ व्यवहार करें। मीटिंग में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी के साथ ही डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी व बाहरी जनपदों से आए अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story