वरूणा जोन में 12 चौकी प्रभारियों समेत 18 दरोगाओं का तबादला, तीन महिला उपनिरीक्षक बनीं चौकी इंचार्ज

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। वरूणा जोन में 12 चौकी इंचार्ज समेत 18 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तीन महिला उपनिरीक्षकों को थानों में तैनाती दी गई है। इस तरह जोन में अब 5 चौकी प्रभारी होंगी। सभी को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 

महिला उपनिरीक्षक आरती गौड़ का तबादला थाना कैंट से चौकी प्रभारी आशा ज्योति के पद पर किया गया है। इसी प्रकार चोलापुर थाना में तैनात संध्या जायसवाल को चौकी प्रभारी मुर्दहा, लालपुर पांडेयपुर थाने से मानवी शुक्ला को चौकी प्रभारी सेंट्रल जेल बनाया गया है। चौकी प्रभारी आशा ज्योति केंद्र शिल्पी पांडेय को कैंट थाने भेजा गया है। 

चौकी प्रभारी मुर्दहा चंद्रभूषण को चौकी प्रभारी अजगरा बनाया गया है। चौकी प्रभारी अजगरा गणेशदत्त त्रिपाठी का मंडुवाडीह थाने तबादला किया गया है। चौकी प्रभारी सेंट्रल जेल विद्यासागर का सारनाथ थाने में स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह चौकी प्रभारी अखरी विशाल सिंह को चौकी प्रभारी बीएलडब्ल्यू बनाया गया है। चौकी प्रभारी बीएलडबल्यू धर्मेंद्र राजपूत को चौकी प्रभारी अखरी बनाया गया है। इसी तरह चौकी प्रभारी पुरानापुल थाना सारनाथ अनिल कुमार का चोलापुर थाना स्थानांतरण किया गया है। 

123

चौकी प्रभारी सराय मोहना अनुज कुमार शुक्ल का चौकी प्रभारी पुराना पुल सारनाथ के पद पर तबादला किया गया है। चौकी प्रभारी मड़ौली देवेंद्र कुमार दुबे का पर्यटन थाना, पर्यटन थाना में तैनात राजकुमार पांडेय का चौकी प्रभारी मड़ौली के पद पर स्थानांतरण किया गया है। 

इसी तरह चौकी प्रभारी गिलट बाजार मंदीप मिश्रा का स्थानांतरण पीआरओ पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन, चौकी प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर प्रभाकर सिंह का चौकी प्रभारी गिलट बाजार, रोहनियां थाना में तैनात श्याम नारायण का चौकी प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर और सारनाथ थाना में तैनात रामरूप का चौकी प्रभारी सराय मोहना के पद पर स्थानांतरण किया गया है।

Share this story