वाराणसी में 24 घंटे में तीन फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर, 63.74 मीटर पर हुआ स्थिर, कई घाटों का आपसी संपर्क टूटा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने काशीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को गंगा का जलस्तर 63.74 मीटर दर्ज किया गया और फिलहाल इसी स्तर पर स्थिर बताया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब तीन फीट तक जलस्तर बढ़ने से गंगा के किनारे स्थित घाट जलमग्न हो गए हैं। घाटों के बीच संपर्क भी पूरी तरह टूट गया है। नाविकों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

123

जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने नाविकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। नाविकों से कहा गया कि किसी भी पर्यटक को बिना लाइफ जैकेट नाव पर न बैठाया जाए। इसके साथ ही नाव की निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

123

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर धार्मिक आयोजनों पर भी पड़ा है। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली प्रसिद्ध गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ निगरानी कर रही है।

Share this story