वाराणसी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प वर्षा, शंखनाद और ढोल-नगाड़े से हुआ भव्य स्वागत, भीषण ठंड में भी डंटे रहे कार्यकर्ता
वाराणसी। नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम काशी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कैथी से लेकर सर्किट हाउस तक पूरे यात्रा मार्ग पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शंखनाद,डमरु, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी उद्घोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच भी बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों और पताकाओं से सजाया गया था। जगह-जगह हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई गई थीं, जिन पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत संदेश अंकित थे। यह दृश्य संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के जोश को साफ तौर पर दर्शा रहा था।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काशी में प्रथम आगमन पर गाजीपुर सीमा से (काशी क्षेत्र) में प्रवेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व राज्यसभा सांसद व काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने जोरदार अगवानी करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस क्रम मै कैथी में विधायक त्रिभूवन राम, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, राम प्रकाश सिंह बीरू, सुभाष सिंह, लक्ष्मण सिंह, मंजित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गाडी के रुफ टाप पर खडे होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। उनके साथ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल भी गाडी पर सवार थे। चौबेपुर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, कौशलेंद्र सिंह पटेल, महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह अखंड सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विंध्यवासिनी उपाध्याय, रामजी मौर्य के नेतृत्व में जोरदार अभिनंदन हुआ। वहीं संधाहा चौराहे पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ संजय सिंह, शशिकांत गिरी, हीरालाल जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। आशापुर चौराहे पर प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे के नेतृत्व में उमेश दत्त पाठक, सीता मिश्रा, अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं संग स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही वाराणसी महानगर की सीमा में प्रवेश किया, स्वागत का सिलसिला और भी भव्य होता चला गया। आशापुर फ्लाईओवर के नीचे महापौर अशोक तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने स्वागत किया। पहड़िया चौराहे पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, ई. अशोक यादव और बृजेश चौरसिया मौजूद रहे।
काली मंदिर पांडेयपुर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नेतृत्व में राहुल सिंह, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, कुसुम पटेल, श्रुति द्विवेदी, गौरव राठी, संतोष सैनी, प्रशांत उपाध्याय, संजय मिश्रा, हरदत्त शुक्ला, इंद्रेश मिश्रा, प्रमोद राय, सौरभ, दिनेश सिंह दीनू, देवेंद्र मिश्र, सुधीर त्रिपाठी, सुनील मिश्रा ने स्वागत किया।
पुलिस लाइन चौराहे पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विश्वेश्वर, नीरज जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कचहरी चौराहे पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक जाटव उपस्थित रहे।
अंत में सर्किट हाउस गेट पर शिवनाथ यादव, केदारनाथ सिंह, डॉ. वीणा पांडेय, रामगोपाल मोहले, संजय राय, मृदुला जायसवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सुधीर मिश्रा, मधुकर चित्रांश, अरविंद सिंह, जेपी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

