तीन सेटों में डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने दाखिल किया शिक्षक एमएलसी का नामांकन, जुलूस में मंत्री, विधायक, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक हुए शामिल
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा, शिक्षक समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा को बताया प्राथमिकता
10, आठ और नौ प्रस्तावकों के साथ दाखिल किए तीन सेट, नामांकन प्रक्रिया छह अक्टूबर तक चलेगी, मतदान 23 अक्टूबर को
वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने शनिवार को तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने दोपहर करीब 12:30 बजे प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को भाजपा ने वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

शिक्षक सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का दावा
नामांकन से पहले डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। शिक्षक समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए वह हमेशा आगे रहेंगे।

नामांकन जुलूस में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई नेता शामिल रहे।

इसके अलावा पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ‘ओढ़े’, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, अशोक पांडेय, मीना चौबे, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, अजीत रावत, कमलेश झा, अमित राय, राम प्रकाश दुबे, दीनानाथ भास्कर और क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में शिक्षक हुए शामिल
नामांकन जुलूस में निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षक भी शामिल हुए। सरफुद्दीन, नागेश्वर सिंह, संतोष सिंह, महताब आलम, मुमताज अहमद, कल्पना विश्वकर्मा, केदारनाथ दुबे, गणेश प्रसाद और कृष्ण कुमार पांडे समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और समर्थक जुलूस का हिस्सा रहे।

तीन सेटों में ये रहे प्रस्तावक
पहला सेट: रामेश्वर तिवारी, विद्यासागर राय, अखिलेश्वर चौबे, ज्ञानेंद्र प्रताप, जैवंत कुमार राय, अखिलेश कुमार पांडेय, रामगोविंद यादव, छविराज राम, हरदत्त शुक्ला और लालमणि।
दूसरा सेट: श्याम प्रकाश चौधरी, अमर चंद ठाकुर, अब्दुल कलाम, राजेश प्रसाद गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, विनोद कुमार पाठक, अभिषेक पाठक और मनराज यादव।
तीसरा सेट: श्रीकांत पांडेय, संजय कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, शिवेंद्र तिवारी, विजय नारायण सिंह, बसंत सिंह, मनोज कुमार, प्रभाष कुमार झा और राजेश कुमार श्रीवास्तव।







