महमूरगंज के बिरदोपुर में महापौर ने देखा नाला और जल निकासी का हाल, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर में जलजमाव और सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने महमूरगंज के बिरदोपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में नाले की स्थिति देखने के साथ नाला सफाई, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

a

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से क्षेत्र में जल निकासी की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

a

महापौर ने सफाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन स्थानों पर पानी निकलने में परेशानी आ रही है, वहां समस्या की पहचान कर उसका समाधान कराया जाए।

a

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि शहर की सफाई और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। वाराणसी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नगर निगम के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

a

निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं जलकल विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे। महापौर ने अधिकारियों को बिरदोपुर क्षेत्र में सामने आई समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

a

a

a

Share this story