दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देख अभिभूत हुए वायुसेना प्रमुख, विजिटर बुक में लिखा अद्भुत अनुभव

WhatsApp Channel Join Now

दशाश्वमेध घाट पर पत्नी और वरिष्ठ वायुसेना अधिकारियों के साथ पहुंचे एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, गंगा सेवा निधि ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया स्वागत

 

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर रविवार को मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह पत्नी के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां गंगा का संकल्प पूजन किया और भव्य आरती के दर्शन किए। गंगा की अविरल धारा, वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की जगमगाहट के बीच आध्यात्मिक वातावरण देखकर वायुसेना प्रमुख समेत सभी अधिकारी मंत्रमुग्ध नजर आए।

123

वायुसेना प्रमुख के साथ एयर मार्शल एस. शिवा कुमार, एयर मार्शल के.ए.ए. संजीब, एयर मार्शल पी.वी. शिवानंद और एयर मार्शल संदीप तनेजा भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने मां गंगा की आरती के दौरान श्रद्धा भाव से दर्शन किए और इस अद्भुत आध्यात्मिक आयोजन का अनुभव किया। गंगा सेवा निधि की ओर से अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, सचिव सुरजीत कुमार सिंह और सचिव हनुमान यादव ने वायुसेना प्रमुख एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

123

विजिटर बुक में साझा किया अनुभव
मां गंगा की आरती के बाद एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपना अनुभव दर्ज किया। उन्होंने इसे अद्भुत अनुभव बताते हुए आयोजन से जुड़े लोगों को साधुवाद दिया। उन्होंने मां गंगा के तट पर आकर इस विशेष पल का साक्षी बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। वायुसेना प्रमुख दशाश्वमेध घाट पर लगभग एक घंटे तक मौजूद रहे। उनके आगमन को देखते हुए घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आरती में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21407 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story