सिगरा में पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंत, पति ने लगाई फांसी, पत्नी ने खाया जहर

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया इलाके में मंगलवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। झगड़े के बाद 36 वर्षीय आशीष प्रजापति ने घर के ऊपरी कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति को फांसी पर लटका देख पत्नी ने भी जहर खा लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

ं

झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद आशीष प्रजापति ऊपर के कमरे में चले गए और वहां फांसी लगा ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। 

ं

पति की हालत देख पत्नी ने भी आवेश में आकर जहर खा लिया।

पत्नी की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
सूचना मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सक लगातार निगरानी में उसका इलाज कर रहे हैं।

ं

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने कमरे और आसपास के स्थानों से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

ं

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। 

क

दोनों के तीन छोटे बच्चे बताये जा रहे हैं, जिसमें एक बेटा और दो बेटियां शमिल हैं। आशीष प्रजापति पान की दुकान लगाते थे। 

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। एक क्षण के आवेश में उठाया गया कदम पूरे परिवार के लिए त्रासदी बन गया।

Share this story