पंचक्रोशी चौराहा पर तेज रफ्तार आटो पलटी, दो महिलाएं घायल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचक्रोशी चौराहा के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही आटो पलट गई। इस दुर्घटना में आटो सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं का पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज कराया। 

आसपास के लोगों ने बताया कि आटो वाला पंचक्रोशी चौराहे प सवारियों को बैठाया। इसके बाद तेजी से आगे बढ़ा और कुछ दूर जाते ही आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में टकटकपुर की उर्मिला देवी और पांडेयपुर की सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

नागरिकों व राहगीरों की मदद से घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सूचना मिलने पर महिलाओं के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और उन्हें अपने साथ लेते गये। हालांकि घायलों की मदद के दौरान मौका पाकर चालक आटो लेकर भाग निकला।
 

Share this story