दीपावली को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, 100 बेड रिजर्व, प्रमुख चौराहों पर मौजूद रहेगी एंबुलेंस, अस्पतालों में चलेगी स्पेशल ओटी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दीपावली के त्योहार पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकारी अस्पतालों में विशेष ओटी संचालित की जाएगी, जबकि सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 200 बेड आरक्षित रखे जाएंगे। इनमें 100 बेड सरकारी अस्पतालों और 100 बेड निजी अस्पतालों में उपलब्ध रहेंगे। इमरजेंसी सेवाओं के साथ फिजिशियन, सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं पर तत्काल उपचार मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दीपावली के दौरान पटाखे जलाने से आंखों में चोट, जलने और सांस संबंधी समस्याओं के मामले बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 108 नंबर पर सूचना देने पर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पहुंचकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाएंगी।

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है। यहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

इन चिकित्सकों की रहेगी तैनाती


•    त्वचा रोग विशेषज्ञ: पटाखों से जलने या चिंगारी से झुलसने पर मरीजों को तत्काल उपचार देंगे।
•    नेत्र रोग विशेषज्ञ: पटाखे जलाने के दौरान आंखों में बारूद, चिंगारी या चोट लगने पर उपचार करेंगे।
•    सर्जन: ऑपरेशन थियेटर में तैनात रहकर दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देंगे।

सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने के साथ ही डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलीय अस्पताल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित रहेगी, ताकि किसी मरीज के गंभीर होने पर उसे तत्काल उपचार मिल सके। विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। किसी भी समस्या पर लोग 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ले सकते हैं।

BK Pathak
BK Pathak

21585 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story