सारनाथ में स्नातक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सारनाथ के अटल नगर कॉलोनी में किराये के मकान में स्नातक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जांच में जुट गई। 

गाजीपुर जिले के रघुनाथपुर गांव निवासी विशाल (21 वर्ष) सारनाथ के अटल नगर कॉलोनी में अपनी बड़ी बहन और मौसेरी बहन के साथ किराये पर कमरा लेकर रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वहीं बहनें कोचिंग पढ़ती थी। 

छात्र ने मंगलवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के पीछे कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Share this story