गोला दीनानाथ क्षेत्र में कूड़े के ढेर की जगह बना खूबसूरत पार्क, विधायक ने जनता को किया समर्पित

वाराणसी। दक्षिणी विधानसभा अंतर्गत गोला दीनानाथ स्थित शारदा माता मंदिर, छोटी पियरी क्षेत्र में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से नए पार्क का निर्माण कराया गया है। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने इसका लोकार्पण किया। पहले इस स्थान पर कूड़े का ढेर लगा रहता था, लेकिन विधायक की पहल पर जनता की सुविधा को देखते हुए वहां पार्क का निर्माण कराया गया।
पार्क निर्माण के बाद अब यह स्थान हरियाली, स्वच्छता और सुंदरता का प्रतीक बन गया है। क्षेत्र के नागरिकों ने इस सकारात्मक बदलाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। लोकार्पण में अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद संजय कुमार केशरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, पार्षदगण संजय कुमार केशरी, अन्नत राज गुप्ता, इंद्रेश सिंह, श्रवण गुप्ता, अमरेश गुप्ता और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सारिका गुप्ता समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।