दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुए गोवा के राज्यपाल, सपरिवार किया पूजन-अर्चन

WhatsApp Channel Join Now

दशाश्वमेध घाट पर करीब 45 मिनट तक रहे पुसापति अशोक गजपति राजू, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच आरती के किए दर्शन

गंगा सेवा निधि की ओर से अंगवस्त्र और प्रसाद भेंटकर राज्यपाल एवं उनके परिजनों का किया गया स्वागत-अभिनंदन

वाराणसी। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में मां गंगा की विश्वप्रसिद्ध आरती का आकर्षण देश-दुनिया के लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। इसी क्रम में गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू बुधवार को सपरिवार दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित मां गंगा की भव्य आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण से अभिभूत नजर आए।

123

राज्यपाल अपनी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद दीपों की अलौकिक रोशनी, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच मां गंगा की भव्य आरती के दर्शन किए। घाट पर एक साथ प्रज्ज्वलित दीपों और आरती के दौरान गूंजते मंत्रों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस आध्यात्मिक दृश्य को देखकर राज्यपाल और उनके परिजन मंत्रमुग्ध नजर आए।

123

दशाश्वमेध घाट पर राज्यपाल करीब 45 मिनट तक मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से देखा और मां गंगा की आरती में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और सचिव सुरजीत सिंह ने राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू एवं उनके परिवार का स्वागत-अभिनंदन किया। उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंटकर काशी की पावन धरती पर आगमन के लिए आभार जताया।

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21491 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story