शिवपुर में पानी टंकी पर चढ़ी प्रेमिका, ढाई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शिवपुर क्षेत्र के पुराना काशीराम आवास परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की प्रेमी से शादी की जिद को लेकर ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। टंकी पर चढ़ने के बाद युवती लगातार कूदकर जान देने की धमकी देती रही, जिससे अनहोनी की आशंका से लोग सशंकित रहे। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

123

बताया जा रहा है कि किशोरी का प्रेम संबंध कुनाल नामक युवक से था। करीब तीन महीने पहले युवक किसी मामले में जेल चला गया था। दो दिन पहले ही उसकी रिहाई हुई थी। इसके बाद किशोरी ने उससे शादी करने की जिद पकड़ ली। जब परिवार और आसपास के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह सीधे पानी की टंकी पर चढ़ गई।

123

घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। किशोरी के टंकी पर चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा और लोगों की सांसें थमी रहीं।

123

करीब शाम 5:30 बजे युवक कुनाल को मौके पर बुलाया गया। उसने शादी का भरोसा दिलाया, जिसके बाद वह धीरे-धीरे नीचे उतरने के लिए राजी हुई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मौके पर मौजूद युवक की मां ने कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और परिवार शादी के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि “हम छोटी बिरादरी के हैं, इसलिए कुछ लोग इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं।

123

123

Share this story