धूप में नहीं झुलसेंगे श्रद्धालु, काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाए गए जर्मन हैंगर

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बढ़ती गर्मी और धूप को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जिससे दर्शन करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

123

मंदिर प्रशासन की ओर से पूरे काशी विश्वनाथ परिसर में जर्मन हैंगर लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को धूप से राहत मिल सके। इसके अलावा श्रद्धालुओं के पैरों को गर्म जमीन से बचाने के लिए रास्तों पर जूट के मैट बिछाए गए हैं, जिससे मंदिर तक पहुंचने में किसी को असुविधा न हो।

123

इसके साथ ही कॉरिडोर क्षेत्र में जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था, कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं, ताकि गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। मंदिर प्रशासन द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं से दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिल रही है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि इतनी भीड़ और गर्मी के बावजूद मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। दर्शन के बाद कई श्रद्धालुओं ने प्रशासन का धन्यवाद भी व्यक्त किया। भक्तजन बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं और काशी की इस पावन नगरी में धार्मिक आस्था का वातावरण लगातार बना हुआ है।

Share this story