वाराणसी में स्थिर हुईं गंगा, 69.62 मीटर पर जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में निगरानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा का जलस्तर वाराणसी में स्थिर हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की सुबह 8 बजे राजघाट गेज साइट पर जलस्तर 69.62 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर स्थिर होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। जिला प्रशासन की ओर से तटवर्ती इलाकों में निगरानी की जा रही है। वहीं राहत शिविरों में शरण लिए लोगों की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं। 

123

वाराणसी में गंगा का जलस्तर पिछले दिनों तेजी से बढ़ रहा था। गंगा चेतावनी बिंदु को पार करते हुए खतरे के निशान के करीब पहुंच गई थी। गंगा का पानी घाटों को डुबाते हुए गलियों और घरों तक पहुंचने लगा था। ऐसे में तटवर्ती इलाके के लोगों की चिंता बढ़ गई थी। दो दिन पहले गंगा के जलस्तर में कमी आनी शुरू हो गई। जलस्तर तेजी से घट रहा था। हालांकि सोमवार को जलस्तर स्थिर हो गया। 

123

गंगा के पलट प्रवाह के चलते सहायक नदी वरूणा भी उफान पर हैं। सलारपुर समेत आसपास के इलाकों में वरूणा का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। ऐसे में सैकड़ों परिवारों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा और सुविधा के लिए इंतजाम किया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ, जल पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

Share this story