वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में वृद्धि का दौर जारी है। शुक्रवार को भी दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की सुबह 65.52 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर में वृद्धि के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है। 

Ganga

वाराणसी में गंगा का जलस्तर पिछले सप्ताह सोमवार से गिर रहा था। एक सप्ताह में लगभग 4 मीटर जलस्तर खिसका। वहीं रविवार को जलस्तर में गिरावट थम गई। रविवार से मंगलवार तक जलस्तर स्थिर रहा। बुधवार से जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार लगभग एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। 

Ganga flood

वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। पिछले दिनों जलस्तर बढ़कर 69 मीटर तक पहुंच गया था। घाट और तटवर्ती इलाके डूब गए थे। इससे चुनौती बढ़ गई थी। जलस्तर दोबारा बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित हैं। फिलहाल एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीम गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रही है।

Share this story