एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, हो रही निगरानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा का जलस्तर लगभग एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। रविवार की सुबह जलस्तर 67.42 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर चेतावनी बिंदु से तीन मीटर नीचे है। ऐसे में प्रशासन निगरानी कर रहा है। 

Ganga

पिछले सप्ताह जलस्तर में गिरावट आ रही थी। जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा था। हालांकि पिछले तीन दिनों से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। दो दिनों तक दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ गया। रविवार को पानी बढ़ने की रफ्तार कम हुई, लेकिन जलस्तर में वृद्धि जारी है। इससे तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित हैं। 

Ganga

वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। पिछले दिनों जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में दुश्वारी बढ़ गई थी। एक बार फिर जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में लोग बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर सशंकित हैं।

Share this story