वाराणसी में फिर बढ़ने लगीं गंगा, आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कई दिनों की गिरावट के बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की सुबह 8 बजे जलस्तर 69.29 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही थी। 

123

जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच घाटों और नदी के आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। लगातार बढ़ाव रहने की स्थिति में निचले इलाकों और घाट किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से जलस्तर के उतार-चढ़ाव पर नजर रखी जा रही है।

सीडब्ल्यूसी के अनुसार राजघाट पर गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का स्तर 71.262 मीटर निर्धारित है। ऐसे में वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब 0.97 मीटर नीचे है। वहीं, उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 73.901 मीटर है।

Share this story