वाराणसी में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हो रही वृद्धि, तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि रिकॉर्ड की गई। शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 67.51 मीटर रहा। जलस्तर में दोबारा वृद्धि होने से तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित हो गए हैं। 

ganga

एक सप्ताह पहले गंगा उफान पर थीं। जलस्तर चेतावनी बिंदु को छूने लगा था। घाट जलमग्न होने के साथ ही लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया था। गंगा के पलट प्रवाह के चलते वरूणा भी उफान पर देखी गईं। लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन्हें बाढ़ राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। 

 ganga

हालांकि चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने के बाद गंगा के जलस्तर में गिरावट आने लगी थी। लगभग तीन मीटर पानी कम हुआ था। सोमवार को गंगा के जलस्तर में दोबारा वृद्धि शुरू हो गई। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शाम चार बजे तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

Share this story