वाराणसी में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी निगरानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। तीन दिन घटने के बाद गंगा के जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हो गई है। शुक्रवार की शाम रात 8 बजे आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक जलस्तर 67.76 मीटर रिकार्ड किया गया। 

123

पिछले दिनों वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। गंगा चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई थीं। हालांकि चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर नीचे पहुंचने के बाद जलस्तर में कमी आनी शुरू हो गई थी। तीन दिन घटने के बाद शुक्रवार की शाम जलस्तर बढ़ने लगा। 

123

राजघाट साइट पर रात 8 बजे आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की गई। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और 71.26 मीटर है। ऐसे में जलस्तर चेतावनी बिंदु से तीन मीटर नीचे है।

Share this story