वाराणसी में 65 मीटर से ऊपर गंगा का जलस्तर, दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो रही बढोत्तरी, प्रशासन मुस्तैद  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को भी दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब 65.94 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। 

gANGA

पर्वतीय इलाकों में लगातार भीषण बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि रिकॉर्ड की गई। जलस्तर अब चेतावनी बिंदु से चार मीटर नीचे है। घाटों की सीढियां डूबने लगी हैं। दशाश्वमेध और अस्सी घाट की गंगा आरतियों का स्थल बदल दिया गया है। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर अब आरती हो रही है। 

gANGA

जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में लोग सतर्क हो गए हैं। अपना सामान आदि ऊचाई वाले स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। वहीं केंद्रीय जल आयोग के साथ ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम लगातार निगरानी कर रही है। लोगों को भी सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

gANGA

Share this story