वाराणसी में लगातार घट रहा गंगा का जलस्तर, तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा पानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार की सुबह तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पानी घट रहा है। जलस्तर 67.48 मीटर रिकार्ड किया गया। पानी घटने से तटवर्ती इलाके के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वैसे प्रशासन जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। 

Ganga Water Level in Varanasi

पिछले सप्ताह गंगा उफान पर थीं। जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया था। तटवर्ती इलाकों में पानी भर गया था। काशी के घाट डूब गए थे। वहीं वरूणा में उलट प्रवाह शुरू हो गया था। इससे वरूणा के आसपास के इलाके में जलमग्न हो गए थे। आसपास रहने वाले लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। 

Varanasi Flood

इस समय गंगा के जलस्तर में गिरावट हो रही है। पिछले तीन दिनों से पानी घट रहा है। जलस्तर अब 67 मीटर पर पहुंच गया है। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। फिलहाल जलस्तर चेतावनी बिंदु से तीन मीटर नीचे है।

Share this story