वाराणसी में गंगा स्थिर, 63.59 मीटर पर जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में राहत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। एक दिन घटने के बाद गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की सुबह जलस्तर स्थिर रहा और 63.59 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर स्थिर होने के बाद तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत महसूस की है। 

123

पिछले दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था। घाटों की सीढ़ियां डूबने लगीं। वहीं किनारे के मंदिर जलमग्न हो गए। गंगा के प्रवाह और लहरों को देखते हुए प्रशासन ने नौका संचालन पर रोक लगा दी थी। हालांकि जलस्तर स्थिर होने और हालात सामान्य होने के बाद दो दिन पहले प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गंगा में नौका संचालन का अनुमति प्रदान कर दी। 

123

वाराणसी में गंगा फिलहाल चेतावनी बिंदु से लगभग 7 मीटर नीचे बह रही हैं। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

Share this story