वाराणसी में घटने लगा गंगा का जलस्तर, एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कम हो रहा पानी
वाराणसी। कई दिनों तक बढ़ाव और स्थिर रहने के बाद गंगा का जलस्तर बुधवार से घटने लगा। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की सुबह गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा था। जलस्तर 63.62 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

पर्वतीय और गंगा के जलग्रहण वाले मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में पिछले दिनों वृद्धि हो रही थी। जलस्तर बढ़कर 63 मीटर को पार कर गया था। घाटों तक पानी पहुंचने की वजह से दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती का स्थल बदलना पड़ा। वहीं नौका संचालन को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। घाट के नीचे गंगा किनारे के कई मंदिर भी जलमग्न हो गए थे। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए निगरानी की जा रही थी।

केंद्रीय जल आयोग की ओर से बुधवार की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में गंगा के जलस्तर में कमी रिकॉर्ड की गई। जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा था। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

