वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के आसार, सात दिन में 1.76 मीटर तक बढ़ सकता है जलस्तर, 71.28 मीटर तक पहुंचने का पूर्वानुमान

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा के जलस्तर को लेकर अगले सात दिनों तक चिंता बनी रह सकती है। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर बुधवार से बढ़ना शुरू होगा। आयोग ने अगले सात दिनों में अधिकतम 1.76 मीटर तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। इस हिसाब से जलस्तर 71.28 मीटर तक पहुंच सकता है, जो मौजूदा खतरे के स्तर 71.262 मीटर से थोड़ा ऊपर होगा।

123

केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के मुताबिक जलस्तर लगातार बढ़ते हुए 10 से 12 सितंबर के बीच 71 मीटर के आसपास पहुंच सकता है। 14 सितंबर तक जलस्तर करीब 70.2 मीटर के आसपास रहने का अनुमान है। आयोग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि वाराणसी में गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर निर्धारित है। पूर्वानुमान के अनुसार जलस्तर इस सीमा को पार कर खतरे के स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर 73.901 मीटर है।

123

फिर बढ़ने लगेंगी गंगा
गंगा के जलस्तर में बीते चार-पांच दिनों से लगातार गिरावट के बाद अब फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी। सोमवार की शाम तक जलस्तर 69.52 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद इसमें करीब डेढ़ मीटर की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जलस्तर 0.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा था, लेकिन धीरे-धीरे घाटों और आसपास के क्षेत्रों में पानी का दबाव बढ़ने लगा है।

123

1132

Share this story