वाराणसी में गंगा के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी वृद्धि जारी, 67 मीटर के ऊपर पहुंचा जलस्तर

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में वृद्धि लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। शनिवार की सुबह जलस्तर 67.16 मीटर रिकार्ड किया गया। वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। 

ganga

इस सप्ताह के शुरूआत में गंगा के जलस्तर में गिरावट आ रही थी। फिर जलस्तर स्थिर हो गया। जलस्तर में गिरावट से तटवर्ती इलाके के लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की थी। इसी बीच शुक्रवार से दोबारा जलस्तर बढ़ने लगा। शुक्रवार को जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा था। जलस्तर में वृद्धि शनिवार को भी जारी रही। 

Ganga

पिछले सप्ताह में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा था। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। घाट डूब गए। आसपास के इलाकों में पानी भर गया था। लोगों को बाढ़ चौकियों में शरण लेनी पड़ी थी। फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे लोग सशंकित हैं। वैसे, जिला प्रशासन किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीम निगरानी कर रही है।

Share this story