वाराणसी में गंगा स्थिर, 63.71 मीटर पर जलस्तर, घाटों और तटवर्ती इलाकों में निगरानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच वाराणसी में गंगा का जलस्तर पिछले तीन दिनों से स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 63.71 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल जलस्तर में बढ़ोतरी नहीं होने से कुछ राहत है, लेकिन नदी का पानी कई घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। इसके कारण घाटों के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है और कई घाटों का आपसी संपर्क भी टूट गया है।

123

जलस्तर बढ़ने का असर धार्मिक आयोजनों पर भी पड़ा है। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का स्थल बदला गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आरती को ऊंचाई वाले स्थान पर कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को भी बदले हुए स्थान से आरती के दर्शन करने पड़ रहे हैं।

123

गंगा का पानी निचले घाटों की सीढ़ियों और रास्तों तक पहुंचने से एक घाट से दूसरे घाट तक पैदल आवागमन मुश्किल हो गया है। निचले हिस्सों में स्थित मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंच भी प्रभावित हुई है। प्रशासन की ओर से लोगों को गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच जाने से बचने और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने की अपील की जा रही है।

Share this story