वाराणसी में खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, 70.87 मीटर पर जलस्तर, बाढ़ का संकट गहराया 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार करते हुए खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। शनिवार की सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 70.87 मीटर रिकॉर्ड किया गया। घाट जलमग्न होने के साथ ही आसपास की कॉलोनियां जलमग्न होने लगी हैं और तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। 

 ganga flood

गंगा के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से तेजी से वृद्धि हो रही है। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते गंगा उफान पर पहुंच गई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की सुबह 8 बजे जलस्तर 70.87 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चेतावनी बिंदु से 61 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं खतरे के निशान से मात्र 39 सेंटीमीटर नीचे है। 

 ganga flood

गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। ऐसे में जल्द ही जलस्तर खतरे के निशान को भी पार सकता है। इस बार आशंका जताई गई है कि जलस्तर 1978 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 73.9 मीटर से भी ऊपर जा सकता है। ऐसे में तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों के लिए संकट बढ़ गया है। 

ganga flood

जिला प्रशासन बाढ़ को देखते हुए अलर्ट है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। वहीं बाढ़ राहत शिविरों की भी स्थापना की गई है। केंद्रीय जल आयोग के साथ ही एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीम जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। गंगा में उफान को देखते हुए नौका संचालन रोक दिया गया है। वहीं लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ganga flood

ganga flood

ganga flood

ganga flood

Share this story