वाराणसी में उफान पर गंगा, पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि, श्मशान पर छत पर और गलियों में शवदाह

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा उफान पर हैं। जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार की सुबह जलस्तर 67.68 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर बढ़ने से घाट जलमग्न हो गए हैं। महाश्मशान मणिकर्णिका में छत पर और हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में शवदाह हो रहा है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। 

123

नौका संचालन पर रोक
पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। मंगलवार को चार सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था। वहीं बुधवार को जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार और तेज हो गई। गंगा में तेज बहाव और लहरों को देखते हुए प्रशासन ने नौका संचालन पर रोक लगा दी है। वहीं एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम लगातार निगरानी कर रही है। 

123

नमो घाट जलमग्न
जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां डूबने लगी हैं। नमो घाट जलमग्न हो गया है। वहीं अन्य घाटों की सीढ़ियां भी पानी में डूब चुकी हैं। इसके चलते घाटों का आपसी संपर्क टूट चुका है। वहीं दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर गंगा आरती स्थल भी बदलना पड़ा। दशाश्वमेध घाट पर पांच बार आरती स्थल में परिवर्तन किया गया। आरती अब गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर कराई जा रही है। 

123

लगातार बारिश के चलते बढ़ रहा जलस्तर 
गंगा के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। जैसे-जैसे बारिश ने रफ्तार पकड़ी, वैसे-वैसे गंगा का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। इससे तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से संभावित बाढ़ से निबटने के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। राहत शिविरों में इंतजाम किए गए हैं। वहीं लगातार निगरानी की जा रही है।

123

123

Share this story