गंगा महोत्सव : गंगा किनारे गूंजेंगे सुर, नमो घाट पर सजेगी संस्कृति की महफिल, काशी की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास

WhatsApp Channel Join Now

भजन क्लबिंग से होगा महोत्सव का आगाज, कल्पना पटवारी, पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र और कुमार सत्यम की प्रस्तुतियां होंगी मुख्य आकर्षण

वाराणसी। देव दीपावली से पहले काशी का नमो घाट संगीत, गायन और नृत्य की सुरमयी प्रस्तुतियों से गुलजार होगा। 20 से 23 नवंबर तक यहां चार दिवसीय काशी गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से गंगा तट पर भारतीय कला और संस्कृति के विविध रंग बिखेरेंगे। शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, भजन, कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी जैसी विधाओं का संगम देखने को मिलेगा।

मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने कमिश्नरी सभागार में पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ देश के प्रतिष्ठित कलाकारों को भी अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि काशी गंगा महोत्सव परंपरागत सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम बनेगा। नई पीढ़ी को काशी की कला और संस्कृति से जोड़ना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

123

मंडलायुक्त ने बताया कि 20 नवंबर को डमरू और शंख वादन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद राघव-प्राची की ओर से 'काशी भजन क्लबिंग' की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ पेश किया जाएगा। 21 नवंबर को गायन और कथक की प्रस्तुतियां होंगी। 22 नवंबर को लोक गायिका कल्पना पटवारी भोजपुरी और लोकगीतों से समां बांधेंगी। 23 नवंबर को पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र की ताल वाद्य कचहरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अंतिम दिन भजन गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति के साथ महोत्सव का समापन होगा।

पिछली बार दिव्य और भव्य होगी देव दीपावली 
मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियान ने बताया कि गंगा महोत्सव के बाद 24 नवंबर को काशी में भव्य देव दीपावली का आयोजन होगा। इस बार का आयोजन और खास होगा, क्योंकि इस साल ड्रोन शो के साथ चंदौली की तरफ गंगा किनारे भी दीए जलाए जाएंगे। ताकि गंगा के दूसरे तरफ से लोग भी इस अद्भुत आयोजन के साक्षी बन सकें। उन्होंने बताया कि दो हजार से अधिक ड्रोन के जरिये अलग-अलग थीम पर प्रस्तुतियां होंगी, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

BK Pathak
BK Pathak

21858 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story