गेस्ट हाउस, होटल और मैरिज लॉन का नए सिरे से होगा सर्वे, VDA चलाएगा अभियान 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। विकास प्राधिकरण (वीडीए) शहर के सभी मैरिज लॉन, गेस्ट हाउस, होटल और पेइंग गेस्ट (पीजी) का नए सिरे से सर्वे कराएगा। इसके लिए अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। अभियान का उद्देश्य जनसुरक्षा, अग्नि सुरक्षा और भवन निर्माण संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है।

जांच के दौरान प्रतिष्ठानों की क्षमता, उपयोग और निर्धारित मानकों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही भवन की संरचनात्मक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रावधानों की भी जांच होगी। भवन का स्वीकृत मानचित्र और भूमि उपयोग की वैधता भी देखी जाएगी।

वीडीए अधिकारियों के अनुसार सर्वे के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास होगा कि होटल, गेस्ट हाउस, मैरिज लॉन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित हों।

Share this story