किशोरी से गैंगरेप के आरोपित चार दरिंदे पुलिस के हत्थे चढ़े, वीडियो किया था वायरल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट से गंगा आरती देखकर रात्रि 9 बजे घर लौट रही 17 वर्षीय किशोरी के साथ  चार युवकों ने दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और चोरों को गिरफ्तार कर लिया। 

gangrep

जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 19 मई को  गंगा आरती देखकर रात्रि में 9 बजे बस से कथौली मोड़ पर उतरकर घर जाने के लिए आटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी। तभी अकेली लड़की देखकर बाइक सवार  चार लड़के वहां पहुंचे और अकेली लड़की से छेड़छाड़ करने लगे। लकड़ी ने विरोध किया तो एक लड़के ने उसके पैर पर बाइक चढ़ा दिया जिससे वह गिर गई। इसके बाद चारो युवक लड़की को उठाकर बगल के गन्ने की खेत में ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नही इन दरिंदों ने उसका बीडीओ भी बना लिया। धमकी दी कि इस बात की चर्चा कहीं करोगी तो जान से मार दूंगा। बाद में लड़के किशोरी को बाइक पर बैठाकर उसके गांव के समीप ले गये और छोड़ दिया।

डरी सहमी लड़की लोकलाज के डर से पहले तो यह बात किसी को नही बताई। इसके बाद दरिंदों ने लड़की का अश्लील वीडियो आसपास के गांवो में वायरल कर दिया। किशोरी के भाई को जब जानकारी हुई तो किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। सूचना पर गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त विक्रांत वीर, इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित पुरा रघुनाथपुर के सूरज कुमार गोंड, गोलू गोंड, सुनील कुमार पटेल उर्फ नानक व रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौरा गांव के नागेन्द्र को सगुनहा तिरहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद कर लिया है। 

Share this story