यूपी में पहली बार प्रो हैंडबॉल लीग प्रीमियम, वाराणसी में हुआ खिलाड़ियों का ऑक्शन, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; बेस प्राइज 10 हजार से 2 लाख तक

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर प्रो हैंडबॉल लीग प्रीमियम का आयोजन किया जा रहा है। यह लीग राज्य में हैंडबॉल खेल के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में 9 अप्रैल से किया जाएगा, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन रविवार को वाराणसी में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अमरीश सिंह भोला और लीग की ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेत्री सबिता कलवार मौजूद रहीं। मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने लीग के लिए शुभकामना संदेश भेजा।

6 टीमें, करीब 200 खिलाड़ी
लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी- मथुरा बृज स्टार, नोएडा ब्लास्टर, अमेठी रक्षक, गाजियाबाद पैंथर, काशी किंग और गोरखपुर राउंडीज। ऑक्शन में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों का बेस प्राइज 10 हजार रुपये से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक निर्धारित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार, विजेता टीम को 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

पीएम और सीएम को भेजा गया आमंत्रण
लीग के उद्घाटन समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

आयोजकों का कहना है कि इस लीग से प्रदेश में हैंडबॉल को नई पहचान मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। खेल प्रेमियों में भी इस नई पहल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

देखें तस्वीरें

ं

ं

ं

ं

ं

ं

ं

ं

ं

ं

ं

ं

ं

ं

ंं

Share this story