महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मंडुवाडीह के महेशपुर में फुट ओवरब्रिज बनाने की कवायद तेज हो गई है। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, महेशपुर में स्थित लेन सड़क के दोनों ओर फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना प्रस्तावित है। इसके निर्माण के लिए सड़क आर-पार करना सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत दोनों तरफ के मार्ग को जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लेन सड़क बनने के बाद सड़क पार करने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से यहां फुट ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की थी।

हजारों की आबादी को मिलेगा लाभ
फुट ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्र की हजारों की आबादी को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। लोगों को सड़क आर-पार करने के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा और आवागमन भी अधिक सुगम व सुरक्षित हो सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

Share this story