काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में खुला फूड प्लाजा, मिल रहा बिना लहसुन-प्याज वाला स्वादिष्ट भोजन

WhatsApp Channel Join Now

नितिन शर्मा 
 

वाराणसी। काशी विश्वनाथ कारिडोर में दिनोंदिन सुविधाओँ का विस्तार हो रहा है। मुंबई की कंपनी उड़पी टू मुंबई ने यहां फूड प्लाजा खोला है। दर्शनार्थियों को बिना लहसुन-प्याज वाला शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जा रहा है। दो फ्लोर में संचालित फूड प्लाजा में एक साथ 300 से अधिक लोग भोजन कर सकते हैं। 

vns

फूड प्लाजा के कीर्ति शेट्टी ने कहा कि यहां रेस्टोरेंट संचालित करना हमारा सौभाग्य है। यहां रेस्टोरेंट खोलने के लिए जैसे ही मौका मिला हम दौड़कर चले आए। बताया कि यह हमारी 11वीं ब्रांच है। इससे पहले से मुंबई, उदयपुर समेत अन्य शहरों में फूड प्लाजा संचालित हो रहा है। बताया कि दो फ्लोर में रेस्टोरेंट चलता है। ऊपर एसी सुविधा है, जहां लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। नीचे सेल्फ सर्विस है, यहां खड़े होकर खाना खा सकते हैं। फूड प्लाजा में साउथ इंडियन, नार्थ इंडियन फूड के साथ ही बनारस के लोकल फूड भी सर्व किए जा रहे हैं। सुबह साढ़े पांच बजे रेस्टोरेंट खुल जाता है। रात में 11:30 बजे तक बंद होता है। 

vns

उन्होंने कहा कि कारिडोर में पूरी दुनिया से श्रद्धालु आते हैं, इसलिए साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यह हमारा ऐसा एकमात्र रेस्टोरेंट है, जहां पूरा मेन्यू बगैर प्लाज और लहसुन के तैयार किया जाता है। मंदिर प्रबंधन के आदेश के अनुसार ऐसा किया जा रहा है। रेस्टोरेंट में लोगों को वाजिब दाम पर फूड सर्व किए जाते हैं। कहा कि रेस्टोरेंट कारिडोर के गंगा द्वार के पास है, इसलिए दर्शनार्थियों के विशेष सुविधाजनक है। उन्हें दर्शन-पूजन के बाद नाश्ता-भोजन के लिए कहीं अन्यत्र नहीं भटकना होगा। एक ही छत के नीचे वाजिब दाम में सारे फूड आइटम का स्वाद ले सकते हैं। दर्शनार्थियों ने भी इस पहल को सराहा।
vns

a

a

a

a

a
देखें विडियो

 

Share this story