कोहरे का असर : हवा में चक्कर लगाने के बाद लखनऊ डायवर्ट हुए विमान, एक फ्लाइट निरस्त, 14 लेट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मौसम में खराबी और सुबह के घने कोहरे ने सोमवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई यातायात को प्रभावित कर दिया। दृश्यता कम होने के कारण विमानों को लैंडिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हवा में करीब 20 चक्कर लगाने के बाद भी लैंडिंग की अनुकूल स्थिति नहीं बनने पर विमानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, एक उड़ान निरस्त कर दी गई, जबकि 14 विमानों की आवाजाही देरी से हो सकी। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

कोहरे के कारण सबसे अधिक परेशानी दिल्ली और मुंबई से आने-जाने वाले यात्रियों को हुई। सोमवार को इंडिगो की बंगलुरु-वाराणसी-बंगलुरु और दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, काठमांडू-वाराणसी-काठमांडू की बुद्धा एयर की उड़ान को वापस काठमांडू जाना पड़ा। स्पाइसजेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई उड़ान निरस्त कर दी गई।

इसके अलावा कई विमानों के परिचालन पर भी असर पड़ा। एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान, इंडिगो की लखनऊ-वाराणसी-लखनऊ उड़ान, एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ-वाराणसी-लखनऊ, देरी से पहुंची। इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान भी लेट हुई।

इसी तरह इंडिगो की अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई उड़ान, स्पाइसजेट की पुणे-वाराणसी-पुणे उड़ान और एयर इंडिया की खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो उड़ान देरी से पहुंची। इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान भी विलंब से आई। विमानों के डायवर्ट और निरस्त होने के साथ ही लंबी देरी के चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे उनकी आगे की यात्रा की योजनाएं भी प्रभावित हुईं।

BK Pathak
BK Pathak

21566 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story