शीतला घाट के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के शीतला घाट के पास रविवार की रात तीन मंजिला इमारत के ऊपरी तल में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। एसी में ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आ रही है। 

शीतला घाट के समीप सहकारी भवन की तीसरी मंजिल में अचानक आग लग गई। भवन से आग की ऊंची लपटे उठती देख हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने 15-20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। 

123

भवन के जिस हिस्से में आग लगी, उसमें ताला बंद था। लोगों के अनुसार उस हिस्से का इस्तेमाल स्टोर रूम के रूप में किया जाता था। फ्लैटनुमा हिस्से के ऊपर टीन शेड लगा था। वहीं एक बेड लगा था और कुछ कबाड़ रखा था। अगलगी की घटना में बेड और कबाड़ का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार एसी में ब्लास्ट की वजह से आग लगी। 

फ्लैटनुमा बना था सहकारी भवन
स्थानीय लोगों के अनुसार यह एक सहकारी भवन था, जिसे फ्लैटनुमा बनाया गया था। बाद में इसके अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग लोगों को बेच दिया गया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना सघन आबादी वाले इलाके में आग दुकानों और भवनों तक फैलने की आशंका थी।

Share this story