वाराणसी पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-भारत की वैश्विक साख मजबूत, संवाद ही समाधान

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना गुरुवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाते हुए विपक्ष, विशेषकर अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा।

123

वित्त मंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने आर्थिक मोर्चे पर उल्लेखनीय प्रगति की है और आज देश ने इंग्लैंड और जापान जैसी अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताते हुए कहा कि आज विश्व के बड़े-बड़े नेता भारत से सलाह लेते हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है।

123

उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में ऊर्जा संकट और महंगाई जैसी समस्याएं अंतरराष्ट्रीय कारणों से उत्पन्न हुई हैं। सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत है और जहां भी संभावना है, वहां से गैस और तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

123

सुरेश खन्ना ने यह भी कहा कि भारत हमेशा से संवाद और कूटनीति का पक्षधर रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध से नहीं, बल्कि वार्ता से ही संभव है। यही भारत की विदेश नीति की मूल भावना भी है।

123

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे सुरक्षित और अच्छा स्थान बन गया है। इसलिए सभी क्षेत्रों में आपसी समन्वय से बड़े पैमाने पर एक्सप्रेस वे बनाए गए। जब सत्ता में बीजेपी आई थी तो मात्र चार एयरपोर्ट संचालित हो रहे थे। वर्तमान में पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गए हैं। इससे कनेक्टिविटी को सहारा मिला है। यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है इसलिए पूरी दुनिया से लोग यहां निवेश करना चाहते हैं। 

123

उन्होंने गैस, पोट्रोल की किल्लत के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के 40 देशों से पेट्रोलियम पदार्थ और गैस आयात कर रही है। सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि देशवासियों को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। ऐसे में लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। 

123

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह केवल आलोचना की राजनीति करता है, जबकि सरकार विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर काम कर रही है। मंत्री के संबोधन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया।

123

Share this story