film actress akanksha dubey case : आकांक्षा के अंडर गारमेंट्स में मिले स्पर्म, आरोपितों का होगा डीएनए टेस्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में चौकानेवाले तथ्य सामने आए हैं। उसकी मौत के बाद जांच के लिए भेजे गये कपड़ों की रिपोर्ट आ गई हैं। इस रिपोर्ट में आकांक्षा के अंडर गारमेंट्स में स्पर्म मिला है। इसके बाद विवेचक ने आरोपितों का डीएनए कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।

akancha

गौरतलब है कि 15 मार्च की रात वाराणसी में यूनिट के साथ शूटिंग के लिए आई अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की सारनाथ के एक होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकती लाश मिली थी। इस मामले में आकांक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत, उसे कथित भाई संजय सिंह पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी की। दोनों अभी जेल में हैं। इस बीच आकांक्षा दुबे के कपड़े की रिपोर्ट में अंडर गारमेंट्स में स्पर्म के अंश मिले हैं। शक के आधार पर अब चार आरोपितों गायक समर सिंह, दोस्त संजय सिंह और दो दोस्तों का डीएन टेस्ट किया जाएगा। सारनाथ पुलिस में न्यायालय से इसकी अनुमति मांगी है।

akancha

आकांक्षा दुबे सुसाइड के बाद आकांक्षा का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल एंड एनल स्वैब पैथॉलाजिकल और फॉरेंसिक जांच के नमूने लिए गए थे। इसमें से कपड़े की रिपोर्ट में जिसमें स्पर्म पाया गया है। अब चार आरोपियों के डीएनए टेस्ट के बाद पता चल सकेगा कि क्या सुसाइड से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ कोई दुष्कर्म या संबंध बनाया गया था ? गौरतलब है कि इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे और अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी इस घटना पर शुरू से ही संदेह व्यक्त करते रहे हैं। पुलिस ने जिनके डीएनए कराने की मांग की है उनमें समर, संजय के अलावा दो वह लोग है जो आकांक्षा की मौत से पहले महमूरगंज स्थित बार में आयोजित पार्टी में थे और उसे छोड़ने होटल तक आये थे। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार के मुताबिक, मृतका के कपड़े की जांच रिपोर्ट के आधार पर चार लोगों की डीएनए प्रोफाइलिंग कराने का निर्णय लिया गया है। गायक समर सिंह व संजय सिंह, अरुण पांडेय व संदीप सिंह के सैंपल लिए जाएंगे। 

Share this story