इन मस्जिदों व ईदगाहों में इस समय अदा की जाएगी ईद की नमाज

ed ka chand

वाराणसी। शुक्रवार की रात चांद का दीदार होते ही शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। इसके साथ ही शनिवार को ईद मनाने की तैयारियों में लोग जुट गये। नई सड़क, दालमंडी, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, पक्की बाजार की दुकानों पर देर रात तक नये परिधानों और पकवानों के सामान खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसी के साथ ही सुबह ईद की नमाज अदा करने के साथ ही एक-दूसरे को बधाईयां देने और आपस में खुशियां बांटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नगर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने का समय निर्धारित हो गया है। 

मस्जिदों में ईद के नमाज का समय 

1- लाठ मस्ज़िद  सरैयां में सुबह नौ बजे  इमाम मौलाना ज्याउर्रहमान नमाज अदा कराएंगे। 
2- ईदगाह पुरानापुल  पुल्कोहना में 8ः30 इमाम  मौलाना  सकील। 
3- ईदगाह गोगा की बाग  जलालीपुरा में 8 बजे मौलाना  नुरुल हसन।
4- ईदगाह शक्करतालाब अहलेहदिस जमात  में सुबह 7 बजे मौलाना हशन जमील मदनी।
5-  नवापुरा जीटी रोड स्थित ईदगाह मस्जिद लंगर में सुबह 8 बजे मौलाना इरशाद रब्बानी।
6- खोजापुरा मैदान स्थित जामा मस्जिद में सुबह 7.30 बजे इमाम  मौलाना सगीर अहमद।
7- सरैयां बाजार स्थित मस्ज़िद शहीद बाबा में सुबह 8.15 बजे इमाम  हाफिज गुलाम। 
8- इमामबाडा सरैया स्थित मस्ज़िद सुन्नी में सुबह 8 बजे इमाम मौलाना इक़बाल अहमद शिराजी। 
9- इमामबाडा सरैयां सिया हजरात में सुबह 10 बजे इमाम मौलाना जफर हुसैनी। 
10- शक्करतालाब  स्थित खानखाह हमीदिया रसिदीया में सुबह 8.30 बजे इमाम  मौलाना प्यारे मिया। 
11- सरैयां पक्कामहाल स्थित बड़ी मस्जिद में सुबह 8 बजे इमाम हाफिज खैरुद्दीन। 
12- इमिलिया तल्ले छित्तनपुरा मस्जिद में सुबह 8 बजे इमाम मौलाना मंजर हसन।
13- पठानीटोला स्थित ढाई कंगूरे मस्जिद में सुबह 8 बजे इमाम हाफिज नसीम। 
14- काजीसादुल्लापुरा स्थित बड़ी मस्जिद में सुबह 8 बजे इमाम मौलाना सकलैन।
15- उस्मानपुरा स्थित मस्जिद उस्मानिया में सुबह 7.45 बजे इमाम मौलाना इनाम। 
16- सलापुर कबड्डीदुआर बड़ी मस्जिद में सुबह 8 बजे इमाम मौलाना इस्तेखार अहमद। 
17- छित्तनपुरा के बड़ी मस्जिद भोज बाबा में सुबह 8 बजे इमाम मौलबी कैयुम। 
18-  कमलगड़हा जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे इमाम मौलाना आजाद। 
19- दोषीपुरा स्थित नई मस्जिद सिया हजरात में सुबह 8.30 बजे इमाम मौलाना जफर हुसैन। 
20- कमालपुरा स्थित मीनार वाली मस्जिद में सुबह 8 बजे इमाम मौलाना निजाम। 
21-दोषीपुरा में पुरानी मस्जिद हटोली शिया हजरात में सुबह 9 बजे इमाम मेहदी रजा नमाज पढ़ाएंगे। 

 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story