वाराणसी में अदा हुई ईद की नमाज, दुनिया में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ, ड्रोन से निगरानी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। ईद पूरे उल्लास, भाईचारे और शांति के संदेश के साथ मनाई जा रही है। शहर की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। काशी विद्यापीठ स्थित बड़ी ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा की और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

123

नमाज़ के दौरान देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। नमाजियों ने इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के समाप्त होने की दुआ करते हुए विश्व में शांति स्थापित होने की कामना की। इमाम ने अपने खुत्बे में भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया।

123

ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती गई ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

123

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

123

123

123

Share this story