काशी से अयोध्या के लिए ई-बस सेवा जल्द होगी शुरू

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। परिवहन निगम की ओर से काशी से अयोध्या के बीच ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। लखनऊ और प्रयागराज के बाद अब अयोध्या रूट पर भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

काशी से मर्यादा पुरुषोत्तम राम की नगरी अयोध्या तक यात्रियों को पेपरलेस टिकटिंग सुविधा मिलेगी। बसों का संचालन अगले महीने के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इस सेवा से यात्रियों को आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल सफर का विकल्प मिलेगा।

परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर कुल चार ई-बसें चलाई जाएंगी, जिन्हें अयोध्या डिपो के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इनमें से दो बसें वाराणसी से अयोध्या जाएंगी, जबकि दो बसें अयोध्या से वाराणसी के लिए चलेंगी।

इस नई सेवा के शुरू होने से दोनों धार्मिक शहरों के बीच आवागमन और भी आसान हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

Share this story