पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती हैः मुख्यमंत्री 

WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी 

दोनों नेताओं ने देखीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधाएं, स्कूली बच्चों से की बातचीत, सीएम योगी ने बांटी चॉकलेट 

मुख्यमंत्री ने दीपावली व छठ से पहले काशीवासियों को तीन ट्रेनों की सुविधा मिलने की बधाई दी

काशी से राजातालाब तक 95 व प्रयागराज तक 220 रुपये में कर सकेंगे महीने भर की यात्राः सीएम 

दिल्ली व वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की कार्ययोजना तैयार

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर, बनारस-प्रयागराज- रामबाग ट्रेन व वाराणसी सिटी- राजातालाब ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। दोनों नेताओं ने भीतर जाकर ट्रेन की सुविधाएं देखीं। उन्होंने स्कूली बच्चों और लोको पायलट से बातचीत की। एक बच्चे ने ट्रेन को लेकर बनाई अपनी आकर्षक पेंटिंग भी दोनों नेताओं को भेंट की। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली व छठ से पहले काशीवासियों को तीन ट्रेनों की सुविधा मिलने की बधाई दी। सीएम ने पुराने दिनों का वृतांत सुनाते हुए कहा कि पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब आमजन को ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है। 

123

प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजनरी नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है। आज अखंड भारत के शिल्पी लौहपुरुष वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती है। भारत के 563 रियासतों को भारत के गणराज्य का हिस्सा बनाकर पटेल जी ने अखंड भारत के निर्माण में महती भूमिका का निर्वहन किया था, ऐसे ही भारतीय रेल उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में जोड़कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राष्ट्रनायकों के सपनों को साकार कर रही है। 

123

अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेल को दिया आधुनिक स्वरूप 
सीएम योगी ने कहाकि अश्विनी वैष्णव ने गरीब, बुजुर्ग व आम भारतीय की सवारी रेल को आधुनिक स्वरूप दिया है। हम बदलते हुए भारत में बदलती हुई रेल को देख रहे हैं। कभी उत्तर प्रदेश में आधा ब्रॉडगेज, कभी आधा मीटरगेज रहता था। हम संसद में मुद्दा उठाते थे, लेकिन तारीख पर ताऱीख की तरह आश्वासन पर आश्वासन मिलता था। आज यूपी की सभी लाइन ब्रॉडगेज की हैं और यह विद्युतीकरण से जुड़ी हुई हैं। 

123

अब 8-9 घंटे में पहुंचेंगे काशी से दिल्ली
सीएम ने कहा कि रेल से काशी से दिल्ली की दूरी 13-14 घंटे में पूरी होती थी, लेकिन अत्य़ाधुनिक सुविधाओं से युक्त यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन महज 8-9 घंटे में पहुंचाएगी जिससे श्रम व समय बचेगा। सीएम ने कहा कि 15 फरवरी 2019 को पीएम मोदी ने दिल्ली से वाराणसी तक देश की पहली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया था। हमें चेयर कार में बैठकर जाना-आना होता था, लेकिन आज स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ हो रहा है। 

123

सुखद होगी आध्यात्मिक राजधानी से राष्ट्रीय राजधानी तक की यात्रा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जोड़ने की वंदे भारत स्लीपर की यह यात्रा सुखद व मंगलमय होगी। काशी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में रेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। काशी में राजातालाब तक मेमू का संचालन स्थानीय नागरिकों को बेहतरीन सुविधा देगी। किसान, नौजवान, अधिवक्ता, व्यापारी, युवा समेत हर नागरिक महज 95 रुपये में महीने भर की यात्रा कर सकते हैं। काशी व प्रयागराज भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक नगरी है, इनके बीच की यात्रा के लिए मेमू सर्विस का शुभारंभ हो रहा है। इसमें एक महीने की यात्रा महज 220 रुपये में होगी। कोई व्यक्ति एक दिन में चाय-पान और खुद पर जितना खर्च करता है, उतना यहां एक महीने में यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह दो आध्यात्मिक शहरों को जोड़ने, लाखों श्रद्धालुओं- वादकारियों, हजारों अधिवक्ताओं व छात्रों के लिए अभिनव प्रयोग है। भारतीय रेल तेजी से नए इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बढ़ी है।

123

नए इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बढ़ी भारतीय रेल 
सीएम ने कहा कि कभी अनमैन लेवल क्रॉसिंग चुनौती थी। ट्रेन-मालगाड़ी से प्रायः वाहनों की टक्कर होने से सैकड़ों जानें जाती थीं। जानवर चपेट में आ जाते थे लेकिन अब हर ऐसी क्रॉसिंग पर अंडरपास या रेलवे ओवरब्रिज है। यह कदम जनता के प्रति संवेदना का उदाहरण है। अब यात्रा के समय में भी बचत होती है। 

123

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की 1000 किमी. की दूरी उत्तर प्रदेश में हो रही तय
सीएम ने कहा कि अब ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की 1000 किमी. की दूरी उत्तर प्रदेश में तय हो रही है। इसने मालगाड़ी को अलग लाइन दे दी है। पहले कोलकाता से काशी आने में मालगाड़ी को कई दिन लगते थे। पहले सामान व कच्चा माल खराब हो जाता था। अब अलग लाइन होने पर समय से सुरक्षित सामान पहुंचता है। रेल व मालगाड़ी की स्पीड बढ़ी है और दूरियां कम हुईं हैं। 

123

दिल्ली व वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की कार्ययोजना तैयार
सीएम ने कहाकि दिल्ली व वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की कार्ययोजना तैयार हुई है। इससे साढ़े 3 घंटे में दिल्ली से वाराणसी की दूरी तय होगी, जो हवाई जहाज से सरल, सुगम व सस्ती होगी। काशी में अब अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन पर काशी का स्वरूप पर दिखेगा। उप्र में 157 रेलवे स्टेशन आधुनिक हुए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में हैं। 

123

हमारी सरकार के पास साफ नीयत, स्पष्ट नीति, दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ने का विजन 
सीएम ने आरोप लगाया कि गंदगी मे रहने वालों ने गंदा स्वरूप दिया था। विकास को पसंद न करने वालों ने विकास को प्राथमिकता नहीं दी। स्वच्छ भारत अभियान का स्वरूप सर्वत्र दिखा। पहले रेल की पटरियों पर गंदगी, बदबू रहती थी। आज रेलवे स्टेशन, कोच में आधुनिक टॉयलेट हैं और पटरी साफ रहती है। हर जगह स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है। सीएम ने साफ किया कि हमारी सरकार के पास ऐसे कार्य करने की साफ नीयत, स्पष्ट नीति, दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ने का विजन है। 

123

सीएम ने गिनाया काशी का विकास
सीएम ने काशी के विकास को भी गिनाया। कहा कि यहां आधुनिक सुविधाएं, रेल की नई कनेक्टिविटी, सेवाएं, सड़कें, एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, तीर्थों के विकास के लिए प्रयास हो रहे हैं। काशी की पहचान घाटों के नाम पर थी, अब वह भी अत्याधुनिक स्वरूप में दिख रहे हैं। सीएम ने कहा कि 25 अक्टूबर को पीएम मोदी काशी आए थे। काशी व आसपास के 25 लाख लोगों ने नमो घाट पर एयरशो में नए भारत की तस्वीर के जरिए भारत की रक्षा सेनाओं के आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को देखा। सीएम ने कहा कि करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए, हर काम आसान हो सकता है। पीएम ने व्हीलपावर के साथ जो बढ़ाने का निर्णय लिया, हर क्षेत्र में उसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। 

123

इस अवसर पर प्रयागराज से वर्चुअल रूप से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी जुड़े रहे। वाराणसी में मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत प्रशासक पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, सुनील पटेल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21512 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story