एयर शो के दौरान राजघाट पुल से बिना रुके गुजरेंगी ट्रेनें, जल्द ही रेलवे जारी करेगा आदेश
वाराणसी। नमो घाट पर तीन दिनों तक होने वाले भारतीय वायु सेना के एयर शो के दौरान ट्रेनें बिना रुके राजघाट पुल से गुजरेंगी। इसको लेकर रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने चर्चा कर ली है। ट्रेनों को बिना रुके राजघाट पुल से गुजारने का प्लान तैयार किया गया है।
एयर शो के दौरान वायुसेना के सुपरसोनिक विमान बाबतपुर और प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे, जो वाराणसी में गंगा के ऊपर तरह-तरह के करतब दिखाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र नमो घाट होगा। एयर शो देखने के लिए लाखों दर्शकों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वीवीआईपी का वाराणसी आगमन प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है।
प्रशासन ने रेलवे अधिकारियों संग चर्चा की। इस दौरान सरक्षा कारणों से ट्रेनों को काशी रेलवे स्टेशन से राजघाट पुल होते हुए गुजारने को कहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से जल्द ही इसके बाबत आदेश जारी किया जा सकता है।

