कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की भव्यता में सजेगा हथुआ मार्केट का दुर्गा पूजा पंडाल

WhatsApp Channel Join Now

कंबोडिया के ऐतिहासिक विष्णु मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा पंडाल, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

250 से अधिक वॉलिंटियर्स संभालेंगे व्यवस्था, आकर्षक लाइटिंग और साउंड सिस्टम के साथ सुरक्षा के भी होंगे इंतजाम

वाराणसी। काशी की प्रसिद्ध दुर्गा पूजा समितियों में शामिल हथुआ मार्केट दुर्गा पूजा इस वर्ष एक बार फिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। यहां कंबोडिया के प्रसिद्ध भगवान विष्णु मंदिर अंकोरवाट की तर्ज पर भव्य और विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल निर्माण स्थल पर इन दिनों कारीगर दिन-रात काम में जुटे हैं। समिति की ओर से पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

123

प्रीमियर बॉयज क्लब के प्रतिनिधि शुभम ने बताया कि हथुआ मार्केट का दुर्गा पूजा पंडाल हर वर्ष अपनी अलग थीम और भव्य सजावट के लिए पहचान रखता है। समिति की ओर से समय-समय पर देश और दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की झलक पंडाल के माध्यम से प्रस्तुत की जाती रही है। इस बार कंबोडिया के अंकोरवाट को थीम बनाया गया है।

भव्य लाइटिंग से जगमगाएगा परिसर
पंडाल के बाहरी और आंतरिक हिस्से में विशेष सजावट के साथ आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। पंडाल की थीम को प्रभावी बनाने के लिए प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले साउंड सिस्टम की भी व्यवस्था रहेगी।

123

250 से अधिक वॉलिंटियर्स रहेंगे तैनात
श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने के लिए प्रीमियर बॉयज क्लब के 250 से अधिक सदस्य और पदाधिकारी तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण के साथ ही दर्शनार्थियों की सहायता और व्यवस्था बनाए रखने में वॉलिंटियर्स की भूमिका रहेगी। प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात समिति ने कही है।

123

लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
हथुआ मार्केट की दुर्गा पूजा को शहर के प्रमुख आयोजनों में शामिल किया जाता है। समिति के अनुसार यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और इस बार भी लाखों दर्शनार्थियों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात, सुरक्षा, सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर पहले से तैयारी की जरूरत बताई गई है।

123

प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक की मांग
समिति के प्रतिनिधियों ने प्रशासन, पुलिस और नगर निगम से सभी प्रमुख पूजा समितियों के साथ संयुक्त बैठक कराने की अपील की है। उनका कहना है कि बैठक में यातायात, सफाई, बिजली और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर समय रहते समन्वय किया जा सकेगा। इससे दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन और दर्शन में परेशानी से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जा सकेंगी।

123

123

123

123

123

Share this story