Durga Puja 2024: वृंदावन के प्रेम मंदिर में विराजित होंगी मां दुर्गा, शिवपुर में सज रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, शांत होगा मां का स्वरुप

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा शिवपुर मिनी स्टेडियम में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल इस बार और भी आकर्षक होने जा रहा है। सष्टि तिथि से माता रानी का दर्शन और पूजन शुरू होगा। 

Durga Puja 2024

इस बार वृंदावन के प्रसिद्ध कृपालु जी महाराज द्वारा निर्मित प्रेम मंदिर की तर्ज पर 100 फीट ऊँचा और 75 फीट चौड़ा पंडाल बनाया जा रहा है, जहां 13 से 14 फीट ऊँची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल के बाहर राधा-कृष्ण की झूले पर बैठी प्रतिमाएं और गोपियों की मूर्तियां श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करेंगी।

Durga Puja 2024

समिति के अध्यक्ष सुशांत जायसवाल और मंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि 1981 में स्थापित इस समिति ने पिछली बार अयोध्या के भव्य राम मंदिर की शैली में पूजा पंडाल सजाया था। इस बार बंगाल के कारीगरों द्वारा बांस, बल्ली, कपड़े और थर्माकोल से प्रेम मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। अंदर चारों ओर राधा-कृष्ण की तस्वीरें लगाई जाएंगी। 

Durga Puja 2024

मंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि मिनी स्टेडियम का मैदान बड़ा होने के कारण यहां हर साल कई प्रकार के झूले और अन्य आकर्षण लगाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं का मनोरंजन हो सके। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशामक उपकरण और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। 9 अक्टूबर से माता रानी का दर्शन पूजन शुरू होगा और 14 अक्टूबर को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर विसर्जन किया जाएगा।

Durga Puja 2024

Durga Puja 2024

Durga Puja 2024

Durga Puja 2024

Durga Puja 2024

Durga Puja 2024
 

Share this story