गोरखपुर स्टेशन नहीं जाएंगी एक दर्जन ट्रेनें, यात्रियों को परेशानी
May 27, 2026, 11:20 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 और 8 पर एचओबी निर्माण कार्य के चलते लगभग एक दर्जन ट्रेनें गोरखपुर स्टेशन नहीं जाएंगी। वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली और गोरखपुर से वाराणसी आने वाली ट्रेनों का संचालन गोरखपुर कैंट तक ही होगा। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
वाराणसी से गोरखपुर जाने और गोरखपुर से वाराणसी होकर अहमदाबाद, पुणे, बांद्रा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाने वाली ट्रेनों का संचालन गोरखपुर कैंट तक ही किया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 3 जून को 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भटनी से अपराह्न 3.42 बजे चलेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बनारस से 29 मई से 7 जून तक 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर की जगह गोरखपुर कैंट तक चलेगी

